पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी के खिलाफ एक और गंभीर मामला, आरोपों के बाद FIR दर्ज  

CG News: पूर्व सीएम के करीबी के खिलाफ एक और गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है ? 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव के खिलाफ एक और गंभीर मामला सामने आया है. बिलासपुर के  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि उन्होंने अपने दिवंगत बिजनेस पार्टनर के परिवार को साझेदारी में हुए लाभ से वंचित रखा.

ये है मामला 

मामला अमलताश कॉलोनी के निर्माण से जुड़ा हुआ है, जिसे श्रीवास्तव और उनके पार्टनर ने मिलकर शुरू किया था. आरोप है कि इस प्रोजेक्ट से हुई आय का उचित हिस्सा न तो मृत पार्टनर को मिला और न ही उनके आश्रितों को. मृतक की पत्नी रत्ना यादव ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके पति के नाम पर बंधक रखी गई जमीन को भी बिना उचित मुआवजा दिए इस्तेमाल कर लिया गया.

Advertisement

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपित पर लगभग 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का संदेह है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि लगातार कई बार संपर्क करने और कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद श्रीवास्तव की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया.

इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में निष्पक्षता बरती जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी.बिलासपुर में राजनीतिक और कारोबारी हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी.

ये भी पढ़ें PWD के दो अफसरों को कोर्ट ने 3 साल के लिए भेजा जेल, नक्सल इलाके में किया था करोड़ों का घोटाला

ये भी पढ़ें "सांसद और सामरी विधायक ने किया है 2 करोड़ का बैंक घोटाला..." कांग्रेस के इस नेता ने लगाए गंभार आरोप 

Advertisement


Topics mentioned in this article