मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का बड़ा कमांडर! बीजापुर के जंगलों में चल रही भीषण मुठभेड़ का थोड़ी देर में होगा खुलासा

Naxalites Encounter:बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ चल रही है. इसमें बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Bijapur Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर है. यहां के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी चल रही है. इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित कई बड़े नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटना स्थल से पुलिस को हथियार भी बरामद हुए हैं. मुठभेड़ खत्म होने के बाद इसकी पूरी डिटेल्स सामने आएगी और खुलासा होगा कि कौन-कौन से नक्सली मारे गए हैं. 

सूचना पर निकले थे जवान 

दरअसल बीजापुर के चिन्नागेल्लूर इलाके में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ इलाके में ऑपरेशन लांच किया. इस इलाके में डीआरजी और सुरक्षाबलों के जवान पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इलाके में अभी मुठभेड़ चल रही है. 

Advertisement

बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर

इस मुठभेड़ में नक्सली कमांडर! और DVC मेम्बर उधम सिंह के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा और भी नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ स्थल से AK 47 भी बरामद हुआ है. इसके अलावा और भी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि उधम सिंह के मारे जाने की पुष्टि अभी अफसरों की तरफ से नहीं हुई है. बीजापुर के एसपी ने बताया कि सर्चिंग के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी.  फिलहालल बड़ी संख्या में जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं. 

ये भी पढ़ें ग्वालियर की होटल में बुलाकर युवक ने नाबालिग से किया रेप, पीछे से पहुंच गए लड़की के परिजन, फिर...

Topics mentioned in this article