Anti Naxal Operation: एक करोड़ के इनामी नक्सली नरसिम्हा की मौत पर सीएम साय ने जताई खुशी, बोले-समय से पहले खत्म होगा लाल आतंक

Naxalite Killed in Bijapur Encounter: नक्सली लीडर नरसिम्हा की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Anti Naxal Operation in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ में गुरुवार को एक और बड़ा नक्सली लीडर को ढेर कर दिया गया. यानी 15 दिन में नक्सलियों के 2 बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. इससे पहले सीपीआई (माओवादी) के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू को मार गिराया गया था. ये दो मौत जहां नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है. वहीं, इन मौतों के बाद सरकार अब जल्द ही छत्तीसगढ़ को नक्सलियों से मुक्त करने की बात कह रही है.

इसी कड़ी में नक्सली लीडर नरसिम्हा की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है. सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं.

Advertisement

एक साल में 400 से अधिक नक्सली हुए ढेर

सीएम ने आगे कहा कि आज यानी गुरुवार को बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया. इस दौरान तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज कर दिया गया. इससे पहले 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्सलियों के लिए एक और बड़ा झटका है. वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-  Bijapur Encounter: फिर नक्सलियों का टॉप लीडर हुआ ढेर, एक करोड़ का इनामी नरसिम्हा चालम तीन राज्यों में था वॉन्टेड
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है. हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है. भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा. 

यह भी पढ़ें- Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ में लौट रही शांति, सुकमा जिले के दो हुए नक्सल मुक्त