छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया का AI से बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश फैल गया.
दरअसल इस AI वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया को डेट करते हुए दिखाया गया है, जिसके बाद से यह मामला गरमाया हुआ है. बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में आईएएस सौम्या चौरसिया उनकी सचिव रही है.
बता दें की यह वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक यूजर (Congress_pollkhol) ने दूसरे यूजर (randomchhattisgarh) के साथ कोलाब करके डाला था. जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आईएएस अधिकारी सौम्या चौरसिया के साथ डेट करते हुए, बाइक में घूमते और स्मोकिंग करने का एक वीडियो AI से बनाकर डाला है.
आपत्तिजनक वीडियो और कांग्रेस की शिकायत
वाययल वीडियो को लेकर दुर्ग, भिलाई और दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा भिलाई महापौर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने रील बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की. कांग्रेसियों का कहना है कि यह वीडियो अत्यंत आपत्तिजनक है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चरित्र हनन किया जा रहा है.
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक पर भेदभाव का आरोप भी लगाया. उनका कहना है कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है. जब कभी बीजेपी के लोग शिकायत करने आते हैं तो हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर तत्काल और कड़ी कार्यवाही करते हैं, वहीं जब हमारे साथ कोई ऐसा करे तो उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नहीं करते.
पुलिस प्रशासन पर भेदभाव के आरोप
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि यह AI जनित वीडियो रील वैशाली नगर, भिलाई क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है. अब इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ज्ञापन देने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी.
दो दिन का समय और आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि FIR दर्ज किए बिना वे वहां से नहीं जाएंगे. इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उन्हें दो दिन का समय चाहिए. उन्होंने ज्ञापन देने को कहा और जांच के बाद तथ्य के आधार पर FIR करने का आश्वासन दिया.
राकेश ठाकुर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ग्रामीण दुर्ग ने कहा कि “भूपेश बघेल का चरित्र हनन किया जा रहा है, पहले भी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पोल खोल या अन्य नाम से सोशल मीडिया आईडी बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से गंदी चीज परोसा जा रहा है. किसी व्यक्ति के खिलाफ अश्लील वीडियो जारी करने से पहले कोई यह क्यों नहीं सोचता की बिना एविडेंस के इस वीडियो से उस परिवार पर क्या बीतेगा. कई बार इस तरह के मामले आ चुके है. लगातार हम शिकायत करते है लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती हालांकि इस बार आश्वासन मिला है. यदि FIR नहीं होता तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे.”
ये भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दुखद अंत: 7 फेरों के 7 माह बाद पति ने दी जान, वायरल VIDEO में बताई पत्नी की हकीकत