भिलाई में दर्दनाक हादसा: पोल से टकराई थार, उड़े परखच्चे, 1 की मौके पर ही मौत; 2 घायल

Bhilai Road Accident: यह घटना भिलाई के नेहरू नगर में हुई है. हादसा सुपेला से नेहरू नगर की ओर जाते वक्त हुआ. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग के भिलाई में दर्दनाक सड़क (Road Accident) हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार थार पोल से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए. वहीं थार में सवार 25 वर्षीय आकाश केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ⁠2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, थार पर 3 दोस्त सवार थे.

थार पर सवार थे तीन दोस्त

घटना रात करीब 1:45 बजे अमर ढाबा के पहले सर्विस रोड पर हुई. सुपेला निवासी आकाश केशरवानी, करण सिंह और ऋतिक साहू तीनों दोस्त थार में सवार थे और सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक, स्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पोल से टकराकर पलट गया.

Advertisement

एक की मौत

इस हादसे में आकाश केशरवानी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. घायल करण सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि ऋतिक साहू का इलाज पूरा होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. थार पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी.

पुलिस के अनुसार, सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत यह मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. आकाश केशरवानी परिवार का छोटा बेटा था. परिवार में दो भाई थे. जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले एक अन्य हादसे में आकाश बच गया था, लेकिन उसमें उसका एक दोस्त जान गंवा बैठा था. इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया और आकाश की जान चली गई. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: महिदपुर हत्याकांड: शादी की रंजिश में साढ़ू ने रची साजिश, फिर शराब पिलाकर मौत के घाट उतारा; दो आरोपी गिरफ्तार

Topics mentioned in this article