Ambikapur Crime: देर रात कांग्रेस पार्षद के घर पर हमला, मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ambikapur Congress Parshad Attacked: देर रात अंबिकापुर के कांग्रेस पार्षद के घर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमला करने के बाद उन्होंने पार्षद के साथ मारपीट भी की. मामले में क्विक एक्शन लेते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीसीटीवी में कैद हुई पार्षद के घर पर हमले की फूटेज

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी (Sateesh Baari) के घर में रविवार की देर रात दो दर्जन युवकों ने हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की. इस दौरान सतीश बारी को चोटें भी आईं हैं. जिसके बाद देर रात रह-रहकर विवाद होता रहा. इस दौरान पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर के कोतवाली थाना में कांग्रेसियों का जमावड़ा देर रात तक रहा.

घर के बाहर मचाई तोड़फोड़

सोमवार की रात तकरीबन 9 बजे के आसपास अम्बिकापुर नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सतीश बारी के चांदनी चौक, मायापुर स्थित निवास में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा नकाबपोश युवकों ने अचानक हमला कर दिया. उस समय पार्षद अपने घर के बाहर खड़े थे. बदमाशों को देखते ही पार्षद ने अपनी जान बचाते हुए घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया. जिसके बाद आक्रोशित युवकों ने घर के बाहर से दरवाजा खिड़की व वाहनों को तोड़-फोड़ कर दिया. युवकों का पूरा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. 

Advertisement

पार्षद ने बताई ये वजह

इस पूरे मामले में पार्षद सतीश बारी ने बताया कि मोहल्ले के कुछ युवक शराब पीकर उसके घर के बाहर उसके साथ गाली-गलौच कर रहे थे. जिसका उन्होंने विरोध किया, तो उन्होंने उनके घर पर हमला कर दिया. पार्षद ने कहा कि अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, जिसके कारण ऐसी नौबत आ गई है.

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा

पुलिस ने बिगड़ी स्थिति को संभाला

पार्षद के साथ मारपीट व उसके घर में हुए हमले के विरोध में सैकड़ों युवक एक राय होकर हमलावर युवकों के घर को घेर लिया. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया और मौके से तितर-बितर किया गया. इस दौरान पुलिस के साथ ही कुछ लोग भीड़ गये जिससे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया. विवाद की स्थिति पुनः ना बने, इसके लिए पुलिस ने पूरे मोहल्ला में पुलिस के हथियार धारी जवान तैनात कर दिए.

ये भी पढ़ें :- बलौदाबाजार में मंत्री के काफिले की गाड़ी को बस ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

कांग्रेसी पार्षद के घर में मारपीट व हमले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में काफी संख्या में कांग्रेसी नेताओं की भीड़ अम्बिकापुर के कोतवाली थाने में जमा हो गई. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्षद के घर में मारपीट व हमला करने वाले तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें हवालात में डाल दिया. 

ये भी पढ़ें :- Dhamtari Murder: गौरा-गौरी की करने गए थे विसर्जन, दो नाबालिग पर चाकू से हमला, एक की मौके पर ही मौत

Advertisement

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.