बालोद में CAF 14वीं बटालियन के कॉन्स्टेबल को कार से कई मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

बालोद जिले के डौंडीलोहारा में महाशिवरात्रि की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14वीं बटालियन के आरक्षक तखत ठाकुर की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhatisgarh Hindi News: महाशिवरात्रि की रात बालोद जिले के डौंडीलोहारा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में CAF (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) 14वीं बटालियन के आरक्षक तखत ठाकुर (42) की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा देर रात पुराना अस्पताल के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान को कई मीटर तक घसीटे जाने की बात सामने आई है.

कार में तीन लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार, आरक्षक तखत ठाकुर छुट्टी से लौट रहे थे. घटना के समय क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर आवाजाही बनी हुई थी. इसी दौरान अंबागढ़ चौकी की ओर से आई-20 कार में सवार तीन युवक बालोद घूमकर लौट रहे थे. पुराना अस्पताल के पास कार ने आरक्षक को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भयावह था और जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Advertisement

सड़क किनारे था बदमाश

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही की बात सामने आ रही है. यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के समय जवान सड़क किनारे था. हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

वही, इस मामले को लेकर डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार चालक की लापरवाही से दुर्घटना घटित हुई है. आरक्षक की मौत के चलते कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 ये भी पढ़ें- इंदौर में 18 बार चाकू से गोदा, फिर गला रेता... बदमाशों ने सिर्फ 20 रुपये लूटकर उतारा था मौत के घाट

Advertisement
Topics mentioned in this article