'ऑटो स्पोर्ट्स इवेंट' की हुई शुरुआत, देश भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Bhopal News: इवेंट में आए मुंबई के रहने वाले और नेशनल चैंपियन मोटरसाइकिल बादल दोषी ने कहा कि मैं मुंबई का रहने वाला हूं और पिछले 32 साल से इस तरीके के इवेंट कर रहा हूं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhopal News

Bhopal News: इन दिनों भोपाल में ऑटो स्पोर्ट्स इवेंट (Auto Sports Event) का आयोजन हो रहा है. जिसमें देश के तमाम स्पोर्ट्स पर्सन हिस्सा ले रहे हैं. बता दें, इवेंट एक तरीके से लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक करने के लिए किया जा रहा है. इस इवेंट की शुरुआत बीते दिन 24 अप्रैल से हो चुकी है और यह इवेंट तीन दिनों तक चलेगा. जिसमें स्पोर्ट्स से जुड़ी काफी गतिविधियां होंगी. इवेंट में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

नेशनल चैंपियन ने ये कहा

इवेंट में आए मुंबई के रहने वाले और नेशनल चैंपियन मोटरसाइकिल बादल दोषी ने कहा कि मैं मुंबई का रहने वाला हूं और पिछले 32 साल से इस तरीके के इवेंट कर रहा हूं. मैंने नेशनल चैंपियनशिप में तीन बार इंडिया को रिप्रेजेंट किया है. यहां हम एक इवेंट के लिए आए हैं, हम यहां भोपाल के रहने वाले सभी राइडर्स को सपोर्ट कर रहे हैं. हमारा मकसद है कि सबको सेफ्टी के लिए जागरूक करें. हम सारे राइडर्स को बताना चाहते हैं कि किस तरीके से गाड़ी चलाएं और कैसे अपने आप का ध्यान रखें.

Advertisement

तीन दिनों तक होगा इवेंट

पहले दिन जो इवेंट होगा उसमें मोटरसाइकिल राइडर्स हिस्सा लेंगे. जिसमें 40-50 राइडर्स मोटरसाइकिल चलाएंगे और दूसरे दिन स्पोर्ट्स पर्सन कार चलाएंगे. तीसरे दिन महिलाएं स्पोर्ट्स पर्सन यहां गतिविधियों में हिस्सा लेंगी. ऑर्गेनाइजर ने बहुत अच्छा प्रोग्राम बनाया है और तीसरे दिन फैशन शो का भी आयोजन किया गया है. महिलाएं भी स्पोर्ट्स में हमको काफी सपोर्ट करती हैं. महिलाओं वेलकम करती हैं. उनको भी हमने इस इवेंट में बुलाया है. हमको लगता है कि 150 के आसपास प्रतियोगी इस इवेंट में आ रहे हैं. इसके अलावा काफी इनफ्लुएंसर भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive Interview: 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026' जीतने के बाद साध्वी सैल की NDTV से खास बातचीत